विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर – पांडु मुख्य पथ पर ब्लॉक मोड के पास एक ट्रक साईकिल सवार युवक को धक्का कर फरार हो गया.जिससे युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.शिर में चोट लगने से वह अचेत गया है.घायल युवक की पहचान पांडु थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी रामबचन राम के पुत्र मदन कुमार के रूप में हुयी है.घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे की बतायी जा रही है.घटनास्थल पर मौजूद समाजसेवी संजय बैठा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक मदन कुमार को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे बेहतर इलाज के लिये एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया.

