हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ गांव निवासी बाबा भोलेनाथ बस के मालिक 62 वर्षीय उपेन्द्र कुमार सिंह का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। बताया जाता है कि वे लीवर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे । अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में सोमवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली । मंगलवार को गांव के नजदीक बतरे नदी घाट पर उनका दाह संस्कार संपन्न हुआ। जहां मुखाग्नि मृतक के जयेष्ठ पुत्र सन्नी कुमार सिंह ने दी। उनके निधन की खबर मिलने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता , सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके पैतृक गांव पहुंचे और मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। शोक व्यक्त करनेवालों में कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार सिंह राजद नेता बुधन सिंह यादव, अशोक जायसवाल भाजपा नेता राजीव रंजन मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा, विनय कुमार सिंह,शिक्षक सुरेश कुमार सिंह, फुटुक सिंह , जिप प्रतिनिधि राजेश राम,राहुल कुमार, अरुण स्वर्णकार, दिलीप स्वर्णकार , फुटुक सिंह, निरंजन गुप्ता समेत कई लोगों का नाम शामिल है ।

