रांची (झारखंड)
रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में घातक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरोह व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की डीलिंग करता था और बिहार से हथियार मंगाकर रांची में अपराधियों तक पहुंचाता था। गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई में रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 10 जनवरी की देर रात एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री होने वाली है।
सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देशन में डीएसपी कोतवाली और डीएसपी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना बताया।

