हरिहरगंज ( पलामू )
मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्य मार्ग वन विभाग चेकनाका के समीप पुराने सीएचसी भवन परिसर में 9 जनवरी शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० गोपाल प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मेले के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी । मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा और ईएनटी जांच की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर नि: शुल्क जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाऐं ।

