हरिहरगंज ( पलामू)
हरिहरगंज रोड बेलौदर मोड़ के नजदीक उन्नति मार्बल एंड टाइल्स शोरूम का शुभारंभ रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया । प्रोपराइटर के पिता विजय प्रसाद व माता कुसुम देवी ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर प्रोपराइटर दौलत सोनी व दीपक सोनी ने बताया कि उन्नति मार्बल एण्ड टाइल्स में वरमोरा, रूद्राक्ष ,अलमोना जैसे ब्रांडेड कंपनियों के टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे । ग्राहकों की सेवा , विश्वास और संतुष्टि उनकी प्राथमिकता होगी। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाऐं दीं । इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । मौके पर अमित सोनी, आकाश सोनी, सेल्स मैनेजर संजय कुमार, समाजसेवी राजीव रंजन, सोनू जायसवाल, बबलू सिंह,गंगा जायसवाल, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, महादेव यादव, कमलेश यादव, अरविंद पाण्डेय,अमित सिंह, महाराणा सिंह, रामउदगार सिंह, सुमित सिंह ,शिक्षक अजय कुमार, कुंदन यादव, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, ललन गुप्ता, भोला पासवान, विमलेश यादव, दिनेश स्वर्णकार, शम्भू यादव सहित कई लोग मौजूद थे ।

