छिपादोहर (लातेहार )
छिपादोहर वन क्षेत्र के गम्हरिया टोला में शनिवार दोपहर एक जंगली हाथी अपने बच्चे के साथ बस्ती में घुस आया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। प्रभारी वनपाल नवीन कुमार और राम कश्यप के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी व उसके बच्चे को रेलवे लाइन पार कराते हुए सुरक्षित रूप से बेतला जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।छिपादोहर के वनपाल नवीन प्रसाद ने बताया कि जंगली हाथी जब भी दिखे उसे छेड़े नहीं बल्कि तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें।

