थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

हरिहरगंज ( पलामू )

नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाप कटैया , पिपरा विशुनपुर, भगत तेंदुआ,डेमा , अररूआ कला सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 23 मतदान केंद्र हैं । मतदान केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली, तथा मतदान केंद्रों तक आने जाने के लिए सड़क की सुविधा सहित सभी बिंदुओं पर जांच किया गया है ।

Leave a Reply