सड़क सुरक्षा माह:ड्राइवर-कंडक्टरों की आंखों की जांच,गढ़वा रोड के शाहपुर बस स्टैंड में निःशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

दिनांक 1 जनवरी से प्रारंभ हुए सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में गढ़वा रोड के शाहपुर बस स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान आमजनों,बस चालकों एवं कंडक्टरों का ब्लड प्रेशर व आंख का जांच किया गया।इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि समय-समय पर चालकों एवं कंडक्टरों का नियमित रूप से नेत्र जांच आवश्यक है।उन्होंने कहा कि चालकों द्वारा लगातार वाहन ड्राइव किया जाता है ऐसे में इनका आंख पूरी तरह से स्वस्थ्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने में बस चालकों से सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply