विश्रामपुर (पलामू) :
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में नव वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय संजीव पांडेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.उद्घाटन मैच डंडीला 11 व मालाकार 11 के बीच खेला गया.जिसमें डंडिल 11 के टीम विजयी रही.इसके बाद दूसरा मैच मार्शल 11 व टेलीकॉम 11 के बीच खेला गया.जिसमे टेलीकॉम 11 की टीम विजयी रही.इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. टूर्नामेंट का आयोजन गुप्ता मोबाइल विजन एवं साक्षी टेडर्स द्वारा किया गया था.उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद पांडेय व संचालन राजन पांडेय ने किया.वही फाइनल मुकाबला टेलीकॉम 11 व डंडीला 11 के बीच खेला गया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये टेलीकॉम 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाया.जवाबी पारी खेलने उतरी डंडिला 11 की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर टूर्नामेंट को जीत लिया.मैन ऑफ द सीरीज अभिमन्यु शुक्ला व मैन ऑफ द मैच सोनू शुक्ला रहे.अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमो के बीच ट्रॉफी का वितरण किया.मौके पर नप के प्रथम उपाध्यक्ष अजय बक्सराय उर्फ बड़कू सिंह,जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा,निवर्तमान वार्ड पार्षद सलीमुदीन अंसारी,सुनील कुमार चौधरी,समाजसेवी विजय कुमार रवि,सोनू पाठक,अच्युतानंद पांडेय,शुशील शुक्ला,दिनेश शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे.

