मेला ग्रामीण संस्कृति की पहचान है – डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी

बाबा महत्वाना धाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष से लगा भव्य मेला

विश्रामपुर (पलामू) :

विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित खुटीसोत नदी तट पर आस्था के प्रतिक बाबा महत्वना धाम पर वर्ष के अंतिम दिन बुधवार को भव्य मेला लगा.मेला का उद्घाटन जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा ने फीता काट कर किया.
मेला में स्थानीय लोग के अलावा दूर-दूर से भी लोग काफी संख्या में आये थे.कड़ाके की ठंढ पर आस्था भरी पड़ा व लोग अहले सुबह से ही महत्वना धाम पहुँचाने लगे थे. बाबा महत्वना की पूजा अर्चना का दौर पुरे दिन चलते रहा.आयोजन कमेटि द्वारा भोजपुरी दुगोला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी व जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा बाबा महत्वाना धाम को सुंदरीकरण सहित कई सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा.डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि मेला ग्रामीण संस्कृति की पहचान है.यह सांस्कृतिक पहचान हमे बिरासत में मिली है.इस सांस्कृतिक बिरासत को आगे लेकर जाना है.संजय बैठा ने कहा कि बाबा महत्वाना धाम को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत है.धाम के पुजारी सरयू चौधरी ने बताया कि यहाँ जो भी श्रद्धालु मनोकामना लेकर आते है बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते है.मौके पर ऋतुराज मिश्रा, इदरीश हवारी,समाजसेवी विजय कुमार रवि,देववंश राम,शुशील ठाकुर,रघुवीर चंद्रवंशी,सुनील कुमार चौधरी,धीरन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply