उंटारी रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

उंटारी रोड (पलामू)

उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 334/29 के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चलती ट्रेन से गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेलवे पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेज दी है तथा यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी का परिजन लापता हो या इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना से संपर्क करें।

Leave a Reply