श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी प्रार्थना गृह में किया गया वार्षिक महोत्सव का आयोजन

  • हुआ विशेष पूजा अर्चना,जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

विश्रामपुर (पलामू) :

श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी प्रार्थना गृह में मंगलवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना हुआ.सर्वप्रथम मंदिर में विधिवत् पूजा आरती कर सफल योनि का पाठ श्री राधेश्याम मिश्र द्वारा किया गया.दिन के दस बजे से बारह घंटे का अघोरन्ना परो मंत्र,नास्ती तत्वम गुरो परम् का अखंड पाठ किया गया.इसके अलावा 35 अति जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल भी वितरित किया गया.कार्यक्रम के दौरान
प्रार्थना गृह की से एक संकल्प लिया गया,जिसमें एक सौ वृद्ध व असहाय लोगों को घर जाकर कंबल,टोपी व परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी व गुरुदेव गुरुपद बाबा जी का आशीर्वाद पहुंचाया जायेगा.
मालूम हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मानवता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है के संकल्प के साथ गुरी
प्रार्थना गृह द्वारा प्रत्येक वर्ष वार्षिक महोत्सव मनाया जाता है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला विंग कमांडर ग्रुप की कैप्टन सुजाता तिवारी,रविन्द्र तिवारी, मारहटीया आश्रम के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ द्विवेदी,सांसद प्रतिनिधि अनुज पाण्डेय, समाज सेवी रंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम को सफल बनाने में जयराम मिश्र,रामलखण पाण्डेय,हलकानी राम,चंद्रदेव साव,सत्येंद्र मिश्र,साहेब राम, आकाश कुमार,विनोद पाण्डेय,महात्मा जी,आकाश कुमार मिश्रा,हीरा साव, ज्वाहिर साव,कमला पति वैद,अंश राज मिश्रा सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही.

Leave a Reply