- बिश्रामपुर आरसीआईटी कॉलेज परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन
विश्रामपुर (पलामू) :
बिश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी के सभागार में जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मंगलवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गयी.सम्मेलन में सुशासन और राष्ट्रवाद पर चर्चा हुयी.
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं थे,बल्कि भारतीय राजनीति में सुशासन, संवेदनशीलता व राष्ट्रवाद के प्रतीक थे. उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक का कार्य कर रहे हैं.विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को मर्यादा,संवाद व विकास से जोड़ा.देश की एकता और अखंडता के लिये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा स्रोत है. उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प साकार होगा.कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने किया.मौके पर
इस अवसर पर राम लाला दुबे,डॉ बी पी शुक्ला,नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता,अनुज चौधरी,सुनील कुमार चौधरी,सतीश कुमार,बबन राम,रजनीश चंद्रवंशी,सत्यनारायण सोनी,दामोदर यादव,संजय ठाकुर,अर्चना देवी सहित बिश्रामपुर विस क्षेत्र के कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

