मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ जेएमएम का धरना

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर के कचहरी परिसर में JMM पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया , जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में JMM पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे । आपको बता दे की केंद्रीय सरकार के निर्देशानुसार मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया गया है जिसका विरोध JMM पार्टी के द्वारा पूरे राज्य में किया जा रहा है इसी क्रम में मेदिनीनगर में भी धरना प्रदर्शन किया गया । जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा गारंटी योजना का नाम बदल कर जी राम जी रखा गया है वही मजदूरों को रोजगार भी मुहैया नही कराया जा रहा जिससे बेरोजगारी भी बढ़ेगी अगर केंद्र सरकार मनरेगा का नाम पूर्व की तरह नही बदलती है तो यह धरना लगातार चलता रहेगा । धरना के दौरान JMM पार्टी के सान्नू सिद्दकी , संजीव तिवारी,सुनील तिवारी, रंजन चन्द्रवंशी, मुना सिन्हा, रामनाथ चन्द्रवंशी, दीपू चौरसिया, सुशीला मिश्रा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply