भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया

हरिहरगंज (पलामू )

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने न्यू सब्जी मंडी स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अपने समर्थकों के साथ मनाई। इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की जो परिकल्पना थी, उसे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चरितार्थ करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प को हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि राष्ट्र के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, कृष्णा साव, विजय प्रजापति, सनी सिंह, छोटू सिंह, संतोष शर्मा, रमन चंद्रवंशी, मंटू राम, सतीश कुमार, विकास कुमार, सरवन कुमार, राजू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply