विश्रामपुर (पलामू) :
बिश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह की अध्यक्षता में
नगरीय प्रशासन व निवर्तमान नप प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक हुयी.बैठक में कड़ाके की ठंड व शीतलहरी के बीच आम जनों को सुरक्षित रखने पर विस्तार से चर्चा हुयी.निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के सभी 20 वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच यथाशीघ्र कंबल वितरित किया जायेगा.इसके अलावा नप क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी.कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने कहा कि ठंड से आम लोगों को राहत दिलाने के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है.नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुदिन अंसारी ने कहा कि चौक चौराहों पर अलाव 24 वों घंटा जलाया जाना चाहिए,ताकि आम लोगों के फौरी तौर पर राहत मिल सके.बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुन्ना यादव,सिटी मिशन मैनेजर जितेंद्र सिंह,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार,पार्षद दिनेश शुक्ला,ज्वाला गुप्ता,विजय कुमार रवि,सुनील कुमार चौधरी,सलीमुद्दीन अंसारी,नरेंद्र राम गुड्डू,नजमुदिन नूरी,संजय ठाकुर,अजय कुमार रवि सहित कई समाजसेवी भी मौजूद थे.

