गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय,समाहरणालय,बंदोबस्त कार्यालय,पलामू क्लब सहित रेड क्रॉस सोसाइटी में किया झण्डोत्तोलन

मेदिनीनगर (पलामू)

जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झण्डोत्तोलन किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,भूमि सुधार उपसमाहर्ता,एनडीसी,समेत अन्य पदाधिकारी व अवासीय परिसर के कर्मचारी उपस्थित थे।

समाहरणालय,बंदोबस्त कार्यालय पलामू क्लब सहित रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया झण्डोत्तोलन

आवासीय परिसर में झण्डोत्तोलन के पश्चात उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन द्वारा समाहरणालय परिसर में झण्डोत्तोलन किया गया।इस दौरान विभिन्न पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।इसके पश्चात बंदोबस्त कार्यालय,पलामू क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी में डीसी-एसपी द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया।इन दोनों स्थानों पर संबंधित संस्था से जुड़े सदस्यगण समेत आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply