= निर्वतमान पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

  • वार्ड 16 में पीसीसी पथ व नली निर्माण की मांग विश्रामपुर (पलामू)

निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनम देवी ने मंगलवार को विश्रामपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से वार्ड 16 में सात पीसीसी पथ व आरसीसी नाली निर्माण कराने की मांग की गयी है. साथ ही उन्होंने नप क्षेत्र में ठंड को देखते हुये कंबल वितरण की भी मांग की है. कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने पूनम देवी को आश्वस्त किया कि सभी मांग जायज है.इसलिए उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा.मौके पर सिटी मिशन मैनेजर जितेंद्र सिंह,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार,समाजसेवी विजय कुमार रवि भी मौजूद थे.

Leave a Reply