- 54 मरीजों का का हुआ सफल ऑपरेशन विश्रामपुर (पलामू) :
बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में 54 नेत्र रोगियों को सफल ऑपरेशन किया गया.इससे पहले शिविर का उद्घाटन बीडीओ राजीव कुमार सिंह व चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.डॉ राजेन्द्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद रोगियों को मुफ्त चश्मा व दवा दिया जा रहा है.इसके अलावा मरीजों के रहने और खाने का भी पूरा प्रबंध किया गया है.उन्होंने कहा कि नेत्र रोगियों के लिये जल्द ही एक और शिविर लगाया जायेगा.मरीजों का सफल ऑपरेशन नेत्र रोग सर्जन डॉ अंजय कुमार,डॉ राजेन्द्र कुमार,नेत्र रोग पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार,चंदन कुमार ने किया.मौके पर कई लोग मौजूद थे.

