नवनिर्वाचित भाजपा नगर अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

विश्रामपुर (पलामू)

रेहला के सिद्धपीठ योगीवीर मंदिर परिसर में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता शशिशेखर दीक्षित की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया. समाजिक कार्यकर्ता शशि शेखर दीक्षित ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,नवनिर्वाचित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,डॉ बीपी शुक्ला,बबन पाठक,प्रमोद दीक्षित,श्याम कुमार चंद्रवंशी,श्रीरामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला,धीरन तिवारी सहित पार्टी के कई सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.मुख्य अतिथि श्री चंद्रवंशी ने कहा कि ज्वला गुप्ता को अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी व संगठन को और मजबूती मिलेगी.नगर अध्यक्ष ज्वला गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास को लेकर पार्टी के नेताओं ने जिम्मेवारी दी है उस पर वे निश्चित रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे.कार्यक्रम का संचालन संतोष राम ने किया.मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply