डेमा पैक्स में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ

हरिहरगंज ( पलामू )

प्रखंड क्षेत्र के डेमा पैक्स में गुरुवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी व सीओ मनीष सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब किसान सरकारी दर पर अपनी उपज को बिक्री कर सकेंगे। वहीं सीओ मनीष सिन्हा ने किसानों से धान क्रय केंद्र में ही धान बेचने की अपील की । इस अवसर पर बीएओ ब्रजेश कुमार पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह क्रय पदाधिकारी खिरोधर रविदास राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव,बुधन सिंह यादव, अशोक यादव, अरविंद पासवान, रामजी पासवान,सुधीर कुमार सिंह,अभय सिंह, अशोक जायसवाल, रंजीत यादव, हरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply