अरुण सिंह निष्पक्ष निडर बेबाक पत्रकारिता के मुखर आवाज थे : अविनाश देव

मेदिनीनगर (पलामू)

छतरपुर निवासी पत्रकार अरुण सिंह का आज असामयिक निधन हो गया। मैं स्तब्ध हूं मर्माहत हूं इस बात से की प्रकृति कब किससे जुदा कर दे कहना मुश्किल है। हाल ही में बोले थे मैं आपका इंटरव्यू लूंगा अविनाश जी,आपने शिक्षा जगत में जो चराग़ जलाया था मशाल बन कर पलामू को रौशनी दे रहा है। हम छतरपुर में आपके विद्यालय संत मरियम का फ्रेंचाइजी लेना चाह रहे हैं। शायद यह सपना सपना ही था जो खाक हो गया। पिछले साल नवंबर में बेटी के शादी में उनके घर जाकर मिले थे लंबी बातें हुई थी। फोन की बातें तो कहना ही नहीं है हर विषय को टच करते थे। इच्छा मृत्यु से लेकर खान खनिज पर्यावरण किसान मजदूर के सवाल उनके पत्रकारिता के प्रमुख विषय होते थे। एकदम निडर बेबाक निष्पक्ष कलमतोड़ लिखते थे। उनका जाना आवाम के आवाज के गति मद्धम पड़ गया। आशा है प्रकृति में जहां भी रहेंगे बेबाक रहेंगे। जगत जननी दिवंगत आत्मा को शांति दे,इस दुखद घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं।विनम्र श्रद्धांजलि!!

Leave a Reply