हरिहरगंज : शिविर में 200 दिव्यांग व वरिष्ठ जनों की जांच

हरिहरगंज ( पलामू )

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सोमवार को प्रखंड सभागार में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया । बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में करीब 200 दिव्यांगों व वरिष्ठ जनों की विकलांगता की जांच की गई । भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की तीन सदस्यीय टीम गौरव कुमार, चंद्रमौली पांडेय व अंकित बाजपाई ने जांच कर जरूरतमंदों को चिन्हित किया । टीम ने बताया कि जांच के बाद पात्र लाभुकों को मोटराइज्ड व हस्त चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट फोन, दृष्टिबाधितों के लिए छड़ी व ब्रेल किट उपलब्ध कराए जाऐंगे । वहीं वरिष्ठ जनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, घुटना व कमर बेल्ट तथा कमोड चेयर दी जाएगी । मौके पर बाल विकास परियोजना की महिला सुपरवाइजर सरस्वती देवी व सुमित्रा कुमारी सहित कई आंगनबाड़ी सेविकाऐं उपस्थित थे ।

Leave a Reply