सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल विश्रामपुर (पलामू) :विश्रामपुर महावीर ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के पास हुये सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना शनिवार रात नौ बजे की बतायी जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन जा रही थी.इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी.इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी नवशाद अंसारी के रूप में हुयी है.पुलिस घायलावस्था में नवशाद को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी.जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया.इधर पुलिस दोनों वाहन को जब्त कर थाना में पार्क कर दी है.