डॉ0 नेचर संस्था द्वारा सतबरवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

सतबरवा (पलामू)

डॉ0 नेचर संस्था द्वारा नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को सतबरवा में किया गया। शिविर में जेनरल फिजिशियन डॉ0 मोईन खान ने 40 मरीज की जांच कर प्रिस्क्रिप्शन लिखा।
डॉ0 मोईन ने बताया कि मैं हजारीबाग व चतरा में बैठता हूं, सतबरवा निवासी निरज प्रसाद के आग्रह पर रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन्होंने बताया कि आज इस भागम भाग लाइफस्टाइल के कारण बीमारी बड़ी तेज गति से बढ़ी है, इससे निपटने का सबसे बेहतर तरीका है अपना नेचुरल लाइफ जिए, लोग प्रकृति की ओर लौटे,खान – पान में सावधानी बरतें,व्यायाम करें । उन्होंने कहा कि गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज आयुर्वेद से संभव है। आज पूरी दुनिया में आयुर्वेद का डंका बज रहा है।

Leave a Reply