टिकट बीडी राम को नहीं उनके द्वारा किए गए विकास को मिला है, आनंद शंकर

मेदिनीनगर (पलामू)

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने माननीय सांसद बीडी राम जी को बधाई देते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पलामू लोकसभा का टिकट श्री बीडी राम जी को नहीं बल्कि उनके द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास का आकलन कर एक विकास पुरुष को दिया है l पलामू चैंबर परिवार माननीय वी डि राम जी को मिले टिकट का स्वागत करता है l शंकर ने माननीय सांसद द्वारा कराई जा रही कार्यों की चर्चा करते हुए कहा जो रांची से डालटेनगंज की दूरी 4 घंटे से ढाई घंटे होने जा रही NH फोरलेन का निर्माण को भारत सरकार से पास स्वीकृत करा कर निर्माण प्रारंभ कराने का श्रेय माननीय सांसद B D RAM को ही जाता है l इस NH के निर्माण होने से जहां रास्ता सुरक्षित और सफर शानदार होगा वहीं कई राज्यों की सीमा से हमारा शहर डायरेक्ट जुड़ जाएगा l शंकर ने कहा माननीय सांसद जी द्वारा कोयल पुल से सेट नया कोयल ब्रिज बनाने हेतु पहल की जिसका निर्माण अब शुरू होने जा रहा, उनके द्वारा पलामू सेंट्रल स्कूल, सिगरा गांव से चिड़ाबार और puravdeha गांव को जोड़ने हेतु बड़ा रेलवे ब्रिज निर्माण की स्वीकृति, सासाराम से रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, गढ़वा जिले में सोन वाटर लिफ्ट इरीगेशन सिंचाई परियोजना, मेदनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना फेस टू फेस 3 हेतु आईडीबी से 160 करोड़ रुपया की स्वीकृति जैसे कई प्रमुख कार्य हैं l शंकर ने कहा पिछली बार राज्य में माननीय सांसद धनबाद को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे और हमारे पलामू सांसद कुछ मतों से पीछे रह गए थे इस बार पलामू की जनता विकास के मुद्दे पर सारा रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है l शंकर ने कहा इस बार माननीय प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए जहां 400 सीटों का लक्ष्य रखा गया है वही पलामू से विकास पुरुष बी डी राम जी को राज्य में सर्वाधिक मत से विजय बनाकर यहां की जनता माननीय प्रधानमंत्री को तोहफा देगी ताकि पलामू का चौमुखी विकास अगले 5 वर्षों में हो सके l

Leave a Reply