मेदिनीनगर (पलामू)
मेदिनीनगर भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय पलामू क्लब में रविवार को आयोजित की गई. कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने किया. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकसभा के उम्मीदवारों के चयन में स्वच्छ छवि के व्यक्ति को प्रमुखता दी जाएगी. झारखंड के खनिज संपदाओं का व्यापक पैमाने पर दोहन हो रहा है. महिला सशक्तिकरण के नाम पर सुनहरे सपने दिखाकर महिलाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा है.उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का हक मारा जा रहा है प्रतियोगिता परीक्षा का क्वेश्चन पेपर बेच दिए जाते हैं जिसके चलते योग्य व्यक्ति पीछे रह जाते हैं व अयोग्य उम्मीदवार का चयन हो जाता है. यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है. भ्रष्टाचार के कारण बालू का टेंडर नहीं हो पा रहा है आज बालू के अभाव में 70% व्यावसाय प्रभावित है.शहरी क्षेत्रों में बालू के कारण निर्माण कार्य ठप है.रोजगार के अभाव मजदूरों का भारी संख्या में पलायन हुआ है. भू माफिया प्रशासन की मिली भगत से तालाबों का अतिक्रमण कर रहे हैं. इससे जल स्रोत बाधित हो रहा हैं.यही नहीं अबुआ आवास में पंचायत से लेकर ब्लॉक तक बिचौलिए हावी हैं भ्रष्ट पदाधिकारी पैसे के लालच में योग्य व्यक्ति का नाम सूची से हटा रहे हैं.योग्य लाभुक से भी अबुआ आवास में मन माने उगाही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पलामू वीरों की भूमि है मेदिनी राय की भूमि है,नीलांबर- पीतांबर की भूमि है. भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लड़ना होगा.लडने के लिए भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मजबूत करना होगा. ताकि भ्रष्टाचार से मुकाबला किया जा सके. कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण प्रजापति व धन्यवाद ज्ञापन रोहित मेहता ने किया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे,मिथिलेश कुमार, जिला मंत्रीअभिषेक पांडे, ओम प्रकाश सिंह, दिप नारायण दुबे, छोटू पांडे, सूरज राम, विवेक कुमार, अनीश कुमार, महेंद्र पासवान, आदि लोग शामिल थे.

