पलामू में पहली बार व्हील लॉकर से लगेगा नो पार्किंग पर लगाम, मेदिनीनगर में ट्रैफिक पुलिस का नया एक्शन

मेदिनीनगर (पलामू)

अब नो पार्किंग पलामू– मेदिनीनगर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए छ: मुहान, कचहरी चौक, सादिक चौक, बैरिया चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। वहीं, नो पार्किंग जोन में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने वालों को समझाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर व्हील लॉकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा ट्रैफिक प्रभारी को पर्याप्त संख्या में व्हील लॉकर उपलब्ध कराए गए हैं। अभियान का उद्देश्य शहर में जाम की समस्या को कम करना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

Leave a Reply