हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिकारपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज के चिकित्सक डॉo देवेंद्र कुमार तथा डॉo अनीस अख्तर ने 150 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाओं का वितरण किया। डॉo देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान 20 बच्चों में स्किन व दांतों से संबंधित समस्याऐं पाई गईं। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज बुलाया गया है। मौके पर एएनएम संगीता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सिंह समेत शिक्षक अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, उमेश प्रसाद मेहता,सरोज कुमार,गौतम कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

