हरिहरगंज (पलामू)
एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा को लेकर हरिहरगंज टोल प्लाजा पर ऐंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 173 वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट के वाहन चला रहे 48 चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 3 संदिग्ध वाहनों को सत्यापन के लिए थाना लाया गया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा नौडीहा थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

