हरिहरगंज (पलामू)
संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी कलश को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में लाए गए कलश को मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम को सौंपा गया। उक्त कलश को मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक राजीव रंजन ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन समस्त मानव के लिए प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर से लेकर सुदूर गांव तक समरसता का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर अखिलेश मेहता, करण राजवीर, भीमसेन शर्मा, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, , अशोक कुमार सिंह, लखन सिंह,बबलू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

