हरिहरगंज- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नदी में गिरा , चालक सहित दो घायल

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार- बिजवार गांव के समीप सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बटाने नदी की तेज धारा में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान हरिहरगंज के भांवर टोला पार पहाड़ गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र प्रमोद यादव (30) तथा स्वo बिहारी यादव के पुत्र सतेंद्र यादव उर्फ पप्पु के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक हल लगे ट्रैक्टर पर कौवाखोह से खाद लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रजवार बिजवार गांव के समीप बटाने नदी पुल से पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया । इससे चालक और ट्रैक्टर पर सवार दोनों घायल हो गये। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों में प्रमोद यादव की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

Leave a Reply