लातेहार- चन्दनडीह मोहल्ले में 6 लाख से अधिक के गहने व सामान की चोरी, जांच मे जुटी पुलिस

लातेहार (झारखंड)

सदर थाना क्षेत्र के चन्दनडीह मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए गहने और अन्य सामानों की चोरी कर ली. चोरी की इस घटना में करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने व सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना चन्दनडीह मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा के घर में हुई.
30 अगस्त को जब वे वापस अपने घर लौटे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए. उन्होंने बताया कि घर का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ था. वहीं, कमरे में रखी अलमारी का ताला और दरवाजा भी टूटा पाया गया. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की जल्द पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

Leave a Reply