बारियातू (लातेहार)
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बारियातू प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। वहीं
कई बहनें दूर-दराज से अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं।
बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और राखी बांधी। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर खुशी का इजहार किया। साथ ही आजिवन रक्षा करने का संकल्प लिया।

