बेतला (लातेहार)
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को बेतला पोखरी क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार बेहद पारंपरिक श्रद्धा, के साथ मनाया गया है. इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में इस्लामी परचम लेकर इस जश्न हुए
घरों से लेकर मस्जिदों तक को खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया है.इस पावन उत्सव की रौनक बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. उन्होंने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों से मुलाकात की और सभी को गले लगाकर ईद-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी. त्योहार के इस खुशनुमा माहौल के बीच अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक का पगड़ीपोषी कर और माला पहनकर गर्मजोशी से स्वागत किया.त्योहार के मुख्य आकर्षण के रूप में इस समय बेतला पोखरी में एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला जा रहा है. इस जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पूरी अकीदत के साथ शामिल हैं. चारों तरफ ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘लब्बैक या रसूलल्लाह’ की सदाएं गूंज रही हैं. जगह-जगह लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं. आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अन्य समाज के लोग भी इस उत्सव का स्वागत कर रहे हैं और लंगर व शर्बत की सेवा स्टॉल लगाकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ वीरेंद्र राम ,सीओ लवकेश सिंह सहित पुलिसकर्मी डटे हुए हैं

