हरिहरगंज (पलामू )
एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक कर हरिहरगंज पहुंच गई है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। वे अपने घर का सही पता और परिजनों के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता पा रही है। हालांकि वह अपने लड़खड़ाते बोलचाल में खोरठा भाषा का प्रयोग कर रही है। उक्त महिला हरिहरगंज थाना पुलिस की देखरेख में थाने में सुरक्षित है। अगर कोई व्यक्ति इन्हें पहचानता हो या इनके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो , तो कृप्या कर उनके परिवार तक सूचना पहुंचाने में लोगों से स्थानीय पुलिस प्रशासन सहयोग करने की अपील की है।

