बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड के गाड़ी गांव निवासी एवं समाजसेवी राकेश प्रसाद को विधायक प्रकाश राम ने बारियातू प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक ने अधिकृत पत्र जारी कर उन्हें प्रखंड स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया है। उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विधायक प्रतिनिधि मनोनीत होने के बाद बुधवार को राकेश प्रसाद ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बारियातू अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने पर जोर दिया। इस पर अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने कहा कि अंचल संबंधित कोई भी समस्या हो आप सभी अपनी समस्या से मुझे अवगत कराएं मै उसका निष्पक्ष जांच कर समस्या का सामाधान करने का प्रयास करुंगी।
राकेश प्रसाद लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि के रूप में वे प्रखंड स्तर पर विधायक एवं आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मनोनीत होने पर राकेश प्रसाद ने विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही सरकार एवं विधायक की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
राकेश प्रसाद के मनोनयन पर संजय सिंह, देवनंदन प्रसाद, ब्रज मोहन राम, विकास प्रसाद, ओम प्रसाद, कोमल यादव, विजय भुइयां, चांदनी देवी, गीता देवी, सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

