अवैध स्टोन डस्ट लदा हाइवा व बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सेमरबार भंडार स्थित फोरलेन सड़क पर खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार गुप्ता ने बगैर कागजात का स्टोन डस्ट लदा हाइवा बीआर 24 जीए 7817 को जब्त किया है। वहीं थाना के एसआई संतोष कुमार ने अररुआ कला गांव के समीप से बुधवार के अहले सुबह बालू लदा बगैर नंबर का स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।

Leave a Reply