हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के कटैया गांव स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में शनिवार को विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा स्नेहलता देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापिका अभिलाषा कुमारी ने पीटीएम आयोजन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावक के बीच समन्वय होना आवश्यक है। वहीं शैक्षणिक विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया। पीटीएम के दौरान मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर टाॅप 10 विद्यार्थियों क्रमश: प्रियांशु राज, प्रियांशु , सुप्रिया कुमारी, सुधांशु राज, नंदनी कुमारी, मधु कुमारी, अनुज कुमार, प्रिया कुमारी, निधी कुमारी,सुमित कुमार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप कापी, कलम दिया गया। इस अवसर पर विश्वास मिश्रा, रामाशीष मेहता, अखिलेश मेहता, ममता देवी, देवन्ती देवी, सरस्वती देवी सहित कई अभिभावक ,छात्र छात्राएं तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

