हरिहरगंज (पलामू )
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज अपराह्न 5:30 बजे हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व के आयोजन , सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में उपस्थित होकर प्रशासन का सहयोग करने और अपने सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में आम जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

