हरिहरगंज (पलामू )
जनहित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर युनियन का हरिहरगंज ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना 15 जून को आहूत होगी। इसकी जानकारी सेमरवार पंचायत निवासी सह खेत मजदूर युनियन के अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां ने शुक्रवार को दी । उन्होंने बताया कि धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे।

