पांच लाख आठ हजार 465 रुपए का मामला सेटल।
मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया ।इसमें सुलह समझौते के आधार पर 158 मामले का निस्तारण किया गया ।वहीं पांच लाख आठ हजार 465 रुपए का मामला सेटल हुआ ।लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 11 पीठों का गठन किया गया था ।पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास वअधिवक्ता बीना मिश्रा कर रहे थे ।पीठ संख्या दो में सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश षष्टम राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता हुसैन वारिश कर रहे थे ।पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता अमिताभ चन्द्र सिंह कर रहे थे।इस पीठ में बिधुत विभाग के 20 मामले का निस्तारण किया गया।व एक लाख 40 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। पीठ संख्या पांच में विद्युत विभाग से संबंधित जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम के न्यायालय में लंबित विधुत विभाग के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभास कुमार व अधिवक्ता उत्तम कुमार कर रहे थे।इस पीठ में छह मामले का निस्तारण किया गया व 74 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। पीठ संख्या छह में सभी तरह के अपराधिक वादों का निस्तारण सीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय कर रहे थे। इस पीठ में 26 मामले का निस्तारण किया गया।वन विभाग के सात केस में एक लाख 45 हजार 600 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।उत्पाद विभाग के 14 केस में एक लाख 24 हजार हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।पीठ संख्या सात में चेक बाउंस से सम्बंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनम विश्नोई व अधिवक्ता सुधा कुमारी कर रहे थे।पीठ संख्या आठ में सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन शम्भू महतो व अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे ।पीठ संख्या नव में सिविल जज जूनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलीना बारा व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स रॉय कर रहे थे। पीठ संख्या 10 में सभी सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के लंबित मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलिना बारा व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय कर रहे थे।पीठ संख्या 11 में रेलवे से सम्बंधित मामले का निस्तारण रेलवे जेएम प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थे।इस पीठ में रेलवे के 104 मामले का निस्तारण किया गया व नव हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।पीठ संख्या 11 में भूमि और राजस्व से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम सुलोचना मीना व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी। वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया था जिसमें अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलवी कृपा शंकर दुबे को लोगों को मदद करने के लिए लगाया गया था।लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 158 मामले का निस्तारण किया गया।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन ने दी।

