बगैर सुविधा दिए शुल्क वसूली के खिलाफ टेम्पो चालकों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हरिहरगंज (पलामू)

शहरी क्षेत्र में चलने वाले टेम्पो व टोटो चालकों ने शुक्रवार को वाहन पड़ाव शुल्क वसूली के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। टेम्पो चालक मोo बाबर खान ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा प्रति टेम्पो तथा टोटो चालक से वाहन पड़ाव शुल्क 20 रुपया प्रतिदिन वसूली की जा रही है। परंतु अभी तक पड़ाव निर्धारित नहीं है। साथ ही टेम्पो चालकों तथा सवारी के लिए शौचालय व पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। टेम्पो स्टैंड निर्धारित नहीं रहने से सड़क किनारे टेम्पो खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। इस दौरान आवागमन बाधित होने पर पुलिस प्रशासन की डांट खानी पड़ती है। टेम्पो चालकों ने आवेदन देकर वाहन पड़ाव शुल्क माफ करने की मांग की है। उधर कार्यालय में उपस्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने टेम्पो चालकों को उनकी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में गयासुद्दीन अंसारी, अविनाश, आफताब आलम, उदय कुमार, भीमसेन मेहता, रंजन पासवान संतोष कुमार, सनोज पासवान, संतोष पासवान, सुबोध ठाकुर अमृत भुइंया, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में टेम्पो चालक शामिल थे।

Leave a Reply