सुहागिनों ने वट सावित्री पूजा कर अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

बारियातू (लातेहार):

बारियातू प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही विभिन्न गांवों एवं मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा लगाई तथा धागा बांधकर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।
प्रखंड मुख्यालय में पंडित जनार्दन पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। वहीं गाड़ी गांव में अरविंद मिश्रा, साल्वे में कृष्ण कुमार मिश्रा, नचना में कांशी नाथ वैद्य तथा अन्य स्थानों पर पुरुषोत्तम शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा और पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply