महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज सशक्त होगा, अनिता मिंज

मेदिनीनगर (पलामू)

महिलाएं सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा ।उक्त बातें पीएलवी अनिता मिंज ने कही ।वे शनिवार को सदर प्रखंड के पोलपोल पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम में बोल रही थी।उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता हैं।बेटी को ज्यादा पढ़ने नही दिया जाता।महिलाएं अब बोझ नही है बल्कि आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने कहा कि परिवार में महिला के साथ शारीरिक व मानसिक दुर्व्यवहार करना घरेलू हिंसा की परिधि में आता है ।ऐसा करना घरेलू हिंसा में महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के अधीन अपराध है ।उन्होंने कहा कि कोई भी पत्नी बेटी मां या बिना शादी के साथ रहने वाली महिला मित्र इस कानून के अनुसार अदालत में सुरक्षा का आदेश पाने के लिए प्रार्थना कर सकती है ।उन्होंने कहा कि कानून के तहत भरण पोषण पाने का भी हकदार घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला और उसके बच्चे हैं । इस मौके पर पीएलवी इंदुबाला देवी ने कहा कि देश महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है।महिलाओं के साथ भेदभाव करना अपराध हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजादी मिलनी चाहिए। आज भी गांव देहात की महिलाओं को चौखट से बाहर नही निकलने दिया जाता हैं यह उनके साथ शोषण है।उन्होंने महिला से जुड़े कई कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की। मौक़े पर पीएलवी पुनम देवी बे भरण पोषण,डायन प्रतिषेध अधिनियम, दहेज उत्पीड़न से जुड़े कानून के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही डालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।उन्होंने पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर अखिलेश सिंह, धर्मराज सिंह, महेंद्र सिंह, शम्भू प्रसाद,महेश प्रसाद,अरुण प्रसाद,महेंद्र प्रसाद, समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply