हरिहरगंज ( पलामू )
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक हस्तक्षेप और सक्रिय प्रयासों से गांव में वर्षों से चले आ रहे लंबित नाली विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। इस समाधान से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है। मामला हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित पिपरा गांव का है । जहां नाली के पानी निकासी को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच हमेशा तनाव का कारण बना हुआ था। घरों के नाली के पानी बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने नगर व अंचल प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था । जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम आदि ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की । और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में अमीन द्वारा विवादित जमीन की मापी कराई गई । तथा सरकारी गैरमजरूआ भूमि को चिन्हित करते हुए जेसीबी की मदद से तत्काल कच्ची नाली खुदाई कराकर बंद पड़े नाली के पानी का निकासी कराया गया। वहीं जनहित में नगर पंचायत की ओर से शीघ्र ही पक्की नाली निर्माण का भरोसा दिलाया गया। मौके पर भीष्मदेव नारायण सिंह, राघव पाण्डेय, हरिवंश सिंह, अरविंद पाण्डेय, सरोज राम, ब्रजेश सिंह, इन्द्रदेव राम , नरेंद्र पासवान, मनु पाण्डेय, दीपक सिंह, धनंजय पाण्डेय, उदय पासवान, धिरेन्द्र पासवान, अर्जुन पाण्डेय, कृष्णा राम, सुरेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

