सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से लोगों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

हरिहरगंज ( पलामू )

शहरी क्षेत्र अंतर्गत पिपरा व बिशुनपुर गांव में आरईओ सड़क पुननिर्माण के दौरान खोदकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसे लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में राघव पाण्डेय , धनंजय पाण्डेय, अखिलेश सिंह, प्रसिद्ध सिंह, विश्वनाथ राम, अरविंद पाण्डेय, शिवपूजन पासवान, जितेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, संजय राम, जनार्दन सिंह,चंद्रदीप पासवान ,अनिल पाण्डेय समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर कार्य में लापरवाही के लिए जेई और संवेदक के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी । इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत पुनर्निर्माण हो रहे एनएच 98 को जोड़नेवाली सड़क के करीब दो किलोमीटर जेसीबी से खोदकर पिछले एक माह से छोड़ दिया गया है। इससे सड़क पर निकले मेटल पत्थर , गिट्टी के कारण रोजाना पैदल राहगीर समेत स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं साइकिल, मोटरसाइकिल ,टोटो, टेंपो, का परिचालन भी जोखिम भरा हो गया है । ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग प्रशासन और सरकार से की है ।

Leave a Reply