एमकेडीएवी का छात्र बना जिला टॉपर

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर, पलामू: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी श्रेष्ठता पुनः सिद्ध की है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 92.9% रहा, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विद्यालय के मेधावी छात्र शशांक पाठक ने 98.6% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिला टॉपर बनकर विद्यालय और पूरे पलामू जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इसके अतिरिक्त, खुशी कुमारी (98%) और मृणाल गुप्ता (97.4%) ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन । 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 134 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। संस्कृत एवं सूचना प्रौद्योगिकी में कई विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

Leave a Reply