हरिहरगंज (पलामू )
प्रखंड के अंबा टू आंगनबाड़ी केंद्र पर क्षेत्र के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ सह सीडीपीओ पारितोष प्रियदर्शी के देखरेख में विद्यारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छह वर्ष पूर्ण कर चुके आंगनबाड़ी के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पेंसिल बॉक्स किट इत्यादि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि प्री स्कूल की शिक्षा भी जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस पड़ाव को पार करते हुए बच्चे विद्यालय में नामांकन एवं शिक्षा प्रारंभ करने जा रहे हैं। उनके उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आकांक्षी प्रखंड प्रभारी प्रिया जायसवाल,आंगनबाड़ी सेविका विमला कुमारी, सुलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, बबिता कुमारी आदि उपस्थित थे ।

