एन आई एक्ट का स्पेशल लोक अदालत 25 को

डालसा सचिव ने किया बैंक व फाइनेंस कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव के साथ बैठक

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में एन आई एक्ट केस को लेकर 25 अप्रैल को ब्यवहार न्यायालय परिसर में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसके तहत पलामू जिला ब्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के द्वारा एक अप्रैल को न्यायिक पदाधिकारीयो के साथ बैठक की गई थी व अधिक से अधिक मामले का निस्तारण स्पेशल लोक अदालत में करने का निर्दश दिया गया हैं।वही सोमवार को डालसा सचिव राकेश रजंन ने भी बैंक व फाइनेंस कम्पनी के रिप्रजेंटेटिव के साथ बैठक कर स्पेशल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व अधिक से अधिक मामले का निस्तारण लोक अदालत में हो सके को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।प्री लिटिगेशन के साथ साथ लिटिगेशन के मामले चिन्हित करने व पक्षकारों को नोटिश जारी करने को लेकर बैठक में निर्देश दिया।बैठक में लीड बैंक मैनेजर के अलावे बिभिन्न बैंक के कर्मी ,फाइनेंस कंपनी के रिप्रजेंटेटिव के अलावे अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे।इस सम्बंध में डालसा सचिव राकेश रजंन ने कहा कि स्पेशल लोक अदालत में एन आई एक्ट के अधिक से अधिक मामले निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया हैं।सभी को डालसा के माध्यम से भी नोटिस जारी कर मामले निस्तारण करने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply